फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छेड़छाड़ के विरोध में भाभी से मारपीट, देवर को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाभी को युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। उलाहना देने पर देवर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव के निवासी आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को वह खेत पर काम करने के लिए गया था। भाभी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आदेश घर में घुस आया और भाभी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आदेश ने भाभी से मारपीट की।
खेत से वापस आने पर भाभी ने देवर को छेड़छाड़ व मारपीट की जानकारी दी। शनिवार को आदेश दोबारा घर मे घुस आया और भाभी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आदेश जान से मारने की धमकी देकर चला गया। भाभी ने इसकी जानकारी देवर को दी। देवर उलाहना देने गया तो आदेेश ने गालीगलौज की। पुलिस ने आदेेश की तलाश में उसके घर दबिश मारी, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ सत्यप्रकाश ने आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें