फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुल्हाड़ी से हमला करने में दस के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। सांड़ के घुसने पर हुए विवाद में युवक व उसकी बहन को घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने दो दिन बाद दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी उदयवीर सिंह ने पड़ोसी उपेंद्र, प्रवीन, शहजादे, उपेंद्र की पत्नी, सुमित की पत्नी, प्रवीन की पत्नी, विजय की पत्नी, प्रीती, रागिनी, सूरजमुखी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि चार दिसंबर को पुत्री सरिता जानवरों को पानी पिला रही थी। इसी दौरान सांड़ आया और जानवरों से लड़ने लगा।
सरिता ने सांड़ को भगाया तो वह पड़ोसी उपेंद्र के जानवरों के पास पहुंच गया। इस पर उपेंद्र गालीगलौज करने लगा। सरिता के विरोध करने पर उपेंद्र उसको मारने के लिए दौड़ा। सरिता वहां से भागकर घर में घुस गई। पीछे से उपेंद्र सिंह सहित सभी आरोपी कुल्हाड़ी व डंडे लेकर घर में घुस आए। पुत्र गोलू ने बहन को बचाने का प्रयास किया तो उसे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे गोलू लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बोहोश हो गया। सरिता के शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें