पुलिस ने महताब को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे मऊदरवाजा थाने ले गई। कुछ देर में थाना पुलिस के मुंह लगे छह-सात लोग पहुंच गए। वे महताब को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस कर्मियों और लोगों के बीच गहमागहमी भी हो गई।
गुजरात पुलिस उसे छोड़ने को तैयार नहीं है, जबकि स्थानीय पुलिस उसे छुड़वाने का प्रयास कर रही है। गुजरात के पुलिस अधिकारी मुकेश धाबी ने बताया कि यह धोखाधड़ी का आरोपी है। उन्होंने ज्यादा कुछ बताने से इन्कार कर दिया।