फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके बैंक खातों से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेबर रोड भोलेपुर निवासी आकिब के मोबाइल पर पांच नवंबर को एक वेबसाइट की ओर से लिंक भेजा गया था। आकिब ने लिंक पर क्लिक किया तो वेबसाइट की ओर से उसको प्रलोभन देकर बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगी गई। आकिब ने दोनों बैंक के खातों के नंबर बता दिए। कुछ देर बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक शाखा फतेहगढ़ व फिडरल बैंक शाखा कानपुर के खाते से कई बार में एक लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।
मोबाइल पर मैसेज आने पर आकिब को जानकारी हुई। आकिब ने वेबसाइट के नंबरों पर फोन करके रुपये वापस मांगे। उस ओर से बोलने वाले व्यक्ति ने 75 हजार रुपये जमा करने पर रुपये वापस करने की बात कही। पुलिस ने आकिब की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें