फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर भाजपा नेता पर किया जानलेवा फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। भाजपा नेता को घेरकर पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर जानलेवा फायर कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों के ललकारने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस फायरिंग की बात को गलत बता रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फकरपुर निवासी मनोज मिश्रा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। गुरुवार रात वह बाइक से अमृतपुर बाजार से अपने गांव जा रहे थे। गांव के ही संजीव उर्फ राहुल तिवारी, राजीव, जोगराज, मोनू, त्रिलोकीनाथ ने पुरानी रंजिश में मनोज मिश्रा को रास्ते में घेर लिया। लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मनोज मौके पर बाइक छोड़कर घर की ओर भागे। इन लोगों ने पीछा कर लाइसेंसी रायफल से फायर कर दिए।
मनोज ने जमीन पर लेटकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर संजीव उर्फ राहुल तिवारी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि मनोज से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में फायरिंग का आरोप सही नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें