कायमगंज। दिल्ली से घर आ रहे रोडवेज बस यात्री को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। बेहोश यात्री को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला बौद्ध निवासी ओमकार का पुत्र अहलेश (22) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। तीन वर्ष बाद वह अपने घर आ रहा था।
बुधवार शाम उसने पिता से फोन पर इसकी जानकारी दी थी। रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया।
बस के चालक व परिचालक ने उसे ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उतार दिया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पिता ओमकार ने बताया कि अहलेश से एक लाख रुपये व तीन मोबाइल लेकर आ रहा था। वह उसके पास नहीं मिले हैं।