फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में पुलिस ने आरोपी के भाई को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। किसान की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी के भाई को उठाया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुख्य आरोपी पिछले सात दिन से पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी विमलेश ने गांव के ही अंकित कटियार, राजू, रामतीर्थ व फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी बहनोई अंकित सहित कई लोगों के खिलाफ पिता कलक्टर बाथम की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
कलक्टर 19 अगस्त को अंकित कटियार के घर उधारी के 60 हजार रुपये का तगादा करने गए थे। इसके बाद 25 को उनका शव मिला था।
शनिवार को पुलिस ने नेकपुर चौरासी में बहनोई अंकित के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके भाई को पकड़कर ले आई है।
सूत्र बताते हैं कि हत्या में तीन लोग शामिल थे। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें