फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंपो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर मौजूद दोस्त व युवती वहां से भाग गए। भाई ने दोस्त व युवती पर विवाद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती नवदिया निवासी अभिषेक प्रताप सिंह(24) टेंपो चलाता था। उसका शुक्रवार सुबह दोस्त से विवाद हो गया था। दोपहर में दोस्त व एक युवती के साथ टेंपो चालक घूमता रहा।
शाम को जिला जेल चौराहे के पास फतेहगढ़ से कानपुर की ओर जा रही माल गाड़ी के आगे अचानक अभिषेक ने छलांग लगा दी। उसका एक पैर, हाथ कट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद दोस्त व युवती वहां से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची मां सरोज, पत्नी प्रियंका, भाई गजेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

टेंपो चालक के बेटी तानवी (3) व दूसरी बेटी पांच माह की है। उसका बड़ा भाई शैलेश बीएसएफ में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें