फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
अफीमन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। बाइकों की भिड़ंत में पुंथर देहामाफी के दिव्यांग युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुंथर देहामाफी निवासी पैर से दिव्यांग अफीमन (35) व गांव के राधेश्याम (40) बाइक से शुक्रवार दोपहर को कंपिल बाजार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक राधेश्याम चला रहे थे। उधर से गांव हजरतगंज निवासी इकबाल (32) अपनी बड़ी मां फहमीदा (48) के साथ बदायूं के उसैत रिश्तेदारी से घर आ रहे थे।
गांव इकलहरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सभी बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।
वहां डॉक्टर ने अफीमन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

अफीमन भाई दुर्गपाल व वीरपाल से छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। अफीमन की शादी नहीं हुई थी। वह गांव में भाइयों के साथ खेती करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें