फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के भतीजे के साथ हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। सांसद के भतीजे पर जानलेवा हमले व लूट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर देने गए दूसरे पक्ष को पुलिस ने घटना स्थल शहर कोतवाली का बताकर टरका दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला चोबदारान पलरिया निवासी राहुल राजपूत भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे हैं। उन्होंने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला कलार निवासी सत्येंद्र, अजय, विजय व चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आरोप लगाया कि गुरुवार को वह कार से नगला कलार होते हुए गांव मीरपुर में अपने नलकूप पर जा रहे थे। तभी सत्येंद्र सहित इन लोगों ने कार से पाइप फटने का आरोप लगाकर अभद्रता कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने का प्रयास करने पर सत्येंद्र सहित सभी लोगों ने उससे भी मारपीट कर तमंचे से फायर किया।
इसमें वह बाल-बाल बच गए। सत्येंद्र ने उनकी जेब से 7,667 रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं सत्येंद्र की बेटी अर्चना व काजल ने लाइसेंसी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने पिस्टल कब्जे में ले ली।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि सांसद के भतीजे पर जानलेवा हमले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
गांव नगला कलार निवासी सत्येंद्र के मुताबिक उन्होंने मिट्टी का अवैध खनन करके निकल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से सिंचाई के लिए डाले गए पाइप के फटने का विरोध किया था।
विज्ञापन

सत्येंद्र व उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि सांसद के भतीजे राहुल व उसके साथी मिट्टी का खनन करवा रहे हैं।
इसका विरोध करने पर भतीजे के साथी ने गाली गलौज का मारपीट की। मिट्टी के अवैध खनन के मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें