फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के भतीजे पर पिस्टल तानने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिट्टी खनन की ट्रैक्टर ट्राली रोके जाने पर पहुंचे सांसद के भतीजे से ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि भतीजे ने ग्रामीणों पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छीना झपटी के बीच सिपाही ने पिस्टल ले ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का भतीजा भाजयुमो महामंत्री राहुल राजपूत की देखरेख में जहानगंज क्षेत्र में चौकी राजपुताना के पास मिट्टी के खनन का काम चल रहा है।
गांव नगला कलार निवासी एक ग्रामीण ने खेत में सिंचाई के लिए पाइप लाइन डलवा रखी है।
उसके ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली निकलने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण व उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और ट्राली सवार युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर में राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। आरोप है कि राहुल ने पिस्टल निकालकर ग्रामीणों पर तान दी।
इस दौरान एक सिपाही ने पिस्टल छीनकर अपने पास रख ली। राहुल ने बताया कि उन्हें और उनके उनके साथी विशाल से लोगों ने हाथापाई की।
शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना नगला कलार में होने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में पता चला कि घटना स्थल जहानगंज थाना क्षेत्र की राजपुताना चौकी का है।
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि उनके भतीजे राहुल को ग्रामीणों ने नाली टूटने के विवाद में घेरकर मारपीट की। पिस्टल छीने जाने के डर से राहुल ने सिपाही को खुद दी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें