फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित ने मेडिकल से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। दुष्कर्म पीड़ित महिला ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस सोमवार को कोर्ट में महिला को पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। सूचना पर पहुंचे महिला ने पिता ने गरीबी का हवाला देकर मुकदमा से दूर रहने की बात कही।
विज्ञापन

रायबरेली के कस्बा लालगंज के गांधी चौराहा क्षेत्र निवासी करीब 25 वर्षीय महिला ने राजेपुर थाने में मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र निवासी बुआ, हरदोई थाना हरपाल के गांव मुर्चा निवासी महिला व उसके बेटे के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुर्चा निवासी महिला को हिरासत में ले लिया था। अब पीड़ित महिला कार्रवाई से बचना चाहती है। शनिवार दोपहर में उसके पिता थाने में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी सहारनपुर स्थित ससुराल से रक्षा बंधन पर घर आई थी।
विज्ञापन

भोगांव में उसकी दूसरी बेटी की शादी हुई है। रक्षा बंधन के बाद बेटी बहन के घर गई थी।
उसी गांव में रहने वाली बेटी की बुआ उसको बुलाकर रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद लाई। पांचाल घाट पर मुर्चा की महिला व उसके बेटे को अपना रिश्तेदार बताकर एक दिन रहने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए महिला को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें