फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज ने सिपाही को चाकू लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंदिर पर चल रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुड़दंग कर रहा शराबी सिपाही पर चाकू लेकर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नीवलपुर के मंदिर पर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक शराबी जबरन डीजे बंद कराने लगा। इस पर ग्रामीणों से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने की आशंका से ग्राम प्रधान सुधीर कुमार उर्फ गुड्डू ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंचे सिपाही ने पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू निकलकर को दौड़ा लिया। ग्रामीणों की मदद से उसे हिरासत में लेकर सिपाही थाने ले गया।
प्रधान ने बताया कि काफ़ी देर उसे समझाने का प्रयास किया, मगर वह विवाद पर आमादा था। परेशान होकर पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें