फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फंदे पर लटकी मिली बालिका के शव के पोस्टमार्टम में फांसी पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री का शव बुधवार दोपहर झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर गांव समैचीपुर तराई निवासी कन्हैया (18) व धीरज(18) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
इसमें आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने भतीजी को फंदे पर लटका कर मार डाला। भतीजे ने दोनों को झोपड़ी से निकलकर भागते हुए देखा।
मुकदमे में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। परिजनों ने मौखिक आरोप लगाया था कि दोनों युवक बालिका को मोबाइल नंबर देकर परेशान करते थे। गुरुवार को पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें