कंपिल स्थित मंदिर में रखा टूटा दान पात्र। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। काली माता के मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर देवी प्रतिमा से चांदी का हार, छत्र, घंटे व दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए। चोर मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ से 25 छोटे बड़े पीतल के घंटे भी उतार ले गए।
कस्बे के मोहल्ला कहारन टोला में सीएचसी के पास काली माता का मंदिर है। बुधवार सुबह महिलाएं खेतों की ओर गईं तो मंदिर का दरवाजा टूटा देख दंग रह गईं।
जानकारी मिलने पर मंदिर के व्यवस्थापक अजय कुमार व पुजारी नितिन पहुंचे। अंदर रखा दान पात्र टूटा पड़ा था। देवी प्रतिमा से आभूषण आदि गायब थे।
सूचना पर पहुंचे कस्बा प्रभारी यतेंद्र सिंह ने जांच की। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि चोर पांच हजार की नकदी सहित एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए हैं।
पुलिस को मंदिर के आसपास जुआरियों का मजमा लगता है। मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।