फर्रुखाबाद। एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी पूरन प्रकाश त्रिवेदी की 25 वर्षीय पुत्री शिवांगी त्रिवेदी ने शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। घर में मौजूद लोगों ने उसे फंदे से उतारा और वह उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने कुछ ही देर में युवती को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में उसकी मौत फांसी लगने से दम घुटना दर्शाया गया है। संवाद