राजेपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर आशा, सुंदर व खंडौली गांव निवासी अमर सिंह के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि उसने अमर सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें देवर आशा व सुंदर ने गवाही दी थी। देवरों ने अब कोर्ट में गवाही देने से इनकार कर दिया है। अमर सिंह मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर इन सभी लोगों ने गालीगलौज कर मारा पीटा और छेड़छाड़ कर अपमानित किया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी गई, पर वह अपने घरों पर नहीं मिले थे। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।