फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई के घर हुई चोरी में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दो दिन पूर्व प्रधान के मृत भाई के बंद घर का ताला तोड़कर चार तोला सोना व नगदी की हुई चोरी के मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के निकटवर्ती गांव गौसपुर निवासी प्रधान उवैश आलम ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 29 अप्रैल की दोपहर उसके भाई नौशाद की अचानक मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी अफसाना उसके घर रहने लगी। नौशाद का घर बंद रहता था। शनिवार रात चोर भाई नौशाद के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर अलमारी की तिजोरी में रखे 60 हजार रुपए व चार तोला सोना आदि चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दरवाजे खुले देख घटना की जानकारी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें