फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः धरी रह गईं दबिशें, न्यायालय पहुंचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चेक बाउंस मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देती रही और गुरुवार को आरोपी ने ंन्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। सीजेएम ने आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर दी है।
विज्ञापन

गांव न्यामतपुर निवासी राजपूताना ग्रुप के डायरेक्टर संदीप राठौड़ ने कानुपर के थाना नौबस्ता के गोपाल नगर (यशोदा नगर) निवासी डॉ. आनंद सिंह के खिलाफ वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि कानपुर में प्लाट खरीदने के लिए आरोपी को 19 लाख रुपये दिये थे।
प्लाट का बैनामा न करने पर रुपये वापस मांगे। आरोपी ने चेक दी, बैंक में लगाई तो खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हुआ। मुकदमे में आरोपी को कोर्ट ने तलब किया, उपस्थित न होने पर वारंट जारी किए गए।
विज्ञापन

करीब 10 साल से वांछित को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देती रही, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं को उत्तराखंड का सेवानिवृत्त सीएमओ बताता है। गुरुवार को अधिवक्ता महेश यादव के माध्यम से आरोपी डॉ. आनंद सिंह सीजेएम कोर्ट में हाजिर हो गया। महेश यादव ने बताया कि 14 जुलाई को उच्च न्यायालय ने डॉ. आनंद सिंह की अर्जी पर दो सप्ताह में सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें