फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आए हरदोई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आए बाइक सवार हरदोई के युवक की मौत हो गई। साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हरदोई थाना शाहाबाद के करीम नगर निवासी राजपाल(32) खेती करता है। वह सोमवार को जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव पुनिया निवासी फूफा चेतराम के यहां आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर में राजपाल दोस्त रजत के साथ बाइक से ढाई घाट मेला देखने जा रहा था। कच्चे रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय कट लगने से राजपाल व रजत गिर गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया राजपाल के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त रजत बाल-बाल बच गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर रिश्तेदार व परिजन मौके पर पहुंच गए। राजपाल की तीन वर्ष पहले रिंकी से शादी हुई थी। उसके छह माह की एक बेटी रोशनी है। वह भाई करन, मोहित, सौरभ में सबसे बड़ा था। मां रामवती सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे एसओ मनोज भाटी ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें