फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन से गिरकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की तलाशी लेकर संबंधित ग्राम प्रधान को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चीनी मिल रेलवे ट्रैक के पास 65 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। जानकारी होने पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ वहां पहुंचे। तलाशी में जेब से एक वोटर कार्ड 20 रुपये, एक चिलम निकली।
वोटर कार्ड में लिखे नाम शिवराज सिंह निवासी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने ग्राम प्रधान के नंबर पर सूचना दी। प्रधान गौरव कश्यप व मृतक का पुत्र बृजेश मौके पर पहुंचे। बृजेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गुरुवार दोपहर मैनपुरी जाने के लिए घर से निकले थे। पता नहीं है यहां कैसे आ गए।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान है शिवराज गलत ट्रेन पर सवार हो गए। ट्रेन से कूदने पर हादसा हुआ है। शिवराज की पत्नी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। एक ही पुत्र है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें