फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर/राजेपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया। भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी जंग बहादुर का 19 वर्षीय पुत्र दिनेश गांव के ही सोनू (30) के साथ मंगलवार को बाइक से खेत से घास लेने के लिए जा रहा था।
दिनेश ने हेलमेट नहीं पहना था। वह गांव खानपुर स्थित नासा नाला मोड़ पर पहुंचा, तभी राजेपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल सोनू को लोहिया अस्पताल भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर पिता जंग बहादुर, मां विमला देवी, भाई वीरेश, रमेश मौके पर पहुंचे और रोने लगे।
दिनेेश की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें