फर्रुखाबाद। न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या पांच कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने में शहर कोतवाल को तलब किया है।
नोटिस जारी कर चार अक्तूबर को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
शहर के मोहल्ला घेरश्यामू खां निवासी ज्योति ने गाजियावाद निवासी भाई विनोद कुमार, जयपुर निवासी बहन सीमा देवी व शहर के मोहल्ला देवरामपुर निवासी भाई आदित्य के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। इसमें भाई व बहन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पीड़िता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर जांच करने का आदेश शहर कोतवाल को दिया था, लेकिन कोतवाल ने जांच आख्या कोर्ट में 21 सितंबर को नहीं दी।
आदेश की अवहेना करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाल को नोटिस जारी कर कोर्ट में उपस्थित होकर अवहेलना करने के संबंध में स्पष्टीकरण और जांच आख्या देने का आदेश दिया है।