नवाबगंज। पेड़ों की टहनियां काटने का विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से दंपती को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पत्नी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव पत्योरा निवासी सुलोचना देवी शुक्रवार की शाम को अपने घर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियां तोड़ रही थीं।
उसी दौरान गांव का युवक इसका विरोध कर गालीगलौज करने लगा। सुलोचना के विरोध करने पर युवक ने डंडे से हमला कर सुलोचना को घायल कर दिया।
शोर सुनकर बचाने आए पति को भी पीटकर घायल कर दिया। युवक जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सुलोचना की हालत गंभीर होने पर उसको डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।