नवाबगंज। बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत पुत्री घायल हो गई। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला खोटा निवासी आनंद यादव पत्नी प्रियंका देवी व पुत्री अनन्या के साथ बाइक से फर्रुखाबाद आए थे। यहां से वह गांव लौट रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से बाइक भिड़ गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दूसरा चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। इलाज के बाद आनंद ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।