एप से भेजी गई खबर) संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज। कृषि महाविद्यालय भोजपुर में महाराष्ट्र व गुजरात के 117 लोग क्वारंटीन थे। रविवार रात 2 बजे राजस्थान से एक बस में 31 लोग आए। फर्रुखाबाद बस स्टेशन से जब बस भोजपुर पहुंची तो वहां बताया गया कि भोजपुर में जगह नहीं है। इस पर रात को ही उन्हें कसबे के प्रेमपुष्प गेस्टहाउस लाया गया। सुबह उन्हें चाय व एक समोसा दिया गया। राजस्थान रोडवेज व यूपी रोडवेज से कोई किराया नहीं लगा। जबकि नासिक से जो लोग रविवार को भोजपुर पहुंचे थे। उनसे रेल किराए के 400 व ट्रेन में भोजन के 50 रुपये जमा कराए गए थे। हरदोई के 8 व शाहजहांपुर के 5 लोग भेजे कमालगंज। सोमवार सुबह भोजपुर में 117 लोगों में से शाहजहांपुर के 5 व हरदोई के 8 लोग बस से भेज दिए गए। हरदोई के 8 लोगों में 2 बच्चे व 1 महिला भी शामिल है