फर्रुखाबाद। जिले में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 124 हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला नेकपुर निवासी वृद्ध समेत 12 संक्रमित मिले हैं। शमसाबाद क्षेत्र में चार संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 संक्रमितों का जिले के बाहर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
79 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को 28 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं। (संवाद)