फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मोहल्ला चिंतामणि निवासी 12 वर्षीय बालक व शमसाबाद के गांव बघऊ निवासी युवती(20) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 10319 पहुंच गई है। इनमें 10101 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 193 की जान जा चुकी है।
इस वक्त 25 एक्टिव केस हैं। (संवाद)