फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गबन की आशंका में सहकारी समिति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहकारी समिति (बी-पैक्स) मसेनी में गबन की आशंका पर शुक्रवार को अधिकारियों ने ताला लगाकर सील कर दिया। अध्यक्ष की शिकायत पर जांच की गई। स्थानांतरण के बावजूद सचिव ने चार्ज हस्तांतरण नहीं किया।
विज्ञापन


सहकारी समिति (बी-पैक्स) मसेनी के अध्यक्ष भाजपा नेता सत्यम कटियार ने 22 जनवरी को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने समिति की सचिव भूमिका गोयल पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। कहा कि सचिव ने फर्जी अभिलेखों से कर्मचारी की नियुक्ति की। अब वेतन भुगतान के लिए दबाव डाल रही हैं।
अधिकारियों से सांठगांठ कर दूसरी समिति नेकपुर कला प्रथम की अनुसूचित वस्तु विक्रेता की दुकान आवंटित करा दी। वह समिति पर नहीं आती, जबकि निजी कर्मचारी से खाद की कालाबाजारी करवा रही हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर एडीसीओ अरुण सिंह व सुनील सिंह ने जांच की। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर यह मामला प्रशासनिक कमेटी में रखकर सचिव का स्थानांतरण का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

15 फरवरी को प्रस्ताव स्वीकृत होने पर सचिव भूमिका गोयल का राजेपुर क्षेत्र के गांव बरुआ स्थित बी-पैक्स पर स्थानांतरण कर सचिव संजीव को चार्ज देने के आदेश दिए गए। आदेश के बावजूद सचिव ने चार्ज हस्तांतरण नहीं किया। इस पर एआर कोऑपरेटिव ने बढ़पुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) गोविंद नारायण को समिति सील करने के आदेश दिए। शुक्रवार को एडीसीओ गोविंद नारायण, विनोद कटियार व समिति सदस्याें ने अध्यक्ष सत्यम कटियार के सामने समिति में ताला डालकर सील कर दिया। एडीसीओ ने बताया कि समिति की विधिवत जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें