फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का दोष सिद्ध

Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुमित प्रेमी ने दोषी करार किया है। दोषी को 12 जून को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही निवासी अनिल उर्फ झम्मन के खिलाफ 14 जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 13 जुलाई 2020 को छत पर सो रही थी। उसी दौरान पड़ोसी अनिल छत पर आया। उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विवेचक ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर 27 अगस्त 2020 को आरोपी अनिल उर्फ झम्मन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुमित प्रेमी ने शुक्रवार को साक्ष्य व गवाह के आधार पर आरोपी अनिल को दोषी करार किया है। उन्होंने सजा सुनाने के लिए 12 जून की तिथि नीयत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें