फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिपाही दंपति से मारपीट, थाना पुलिस से हाथापाई

Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जेवरात मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद सिपाही दंपति पर हमला बोल दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस से भी हाथापाई कर दी। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। पीड़ित महिला सिपाही ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढि़या बबुरारा निवासी वेदपाल यादव व उसकी पत्नी अलका यादव लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात हैं। दो दिन पूर्व वेदपाल अपनी पत्नी के साथ गांव आया था। सोमवार दोपहर अलका यादव ने सास से अपना जेवर मांगा, तो विवाद हो गया। उसी समय घर आए देवर ने अलका से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर देवर भाभी अलका व भाई वेदपाल से मारपीट पर आमादा हो गया। सिपाही दंपति कमरे में घुस गए, तो देवर ने लाठी मारकर किबाड़ तोड़ने का प्रयास किया।
घटना की सूचना पाकर हल्का के दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। दरोगा ने गाली-गलौज कर रहे देवर को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। खींचतान में थाने के एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। उसी बीच मौका पाकर देवर पुलिस के हाथ से निकल गया। थाने पहुंची सिपाही अलका यादव ने देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें