फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उमस भरी गर्मी से स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। उमस भरी गर्मी के चलते विद्यालय में पढ़ने गई छात्र-छात्राएं बेहोश हो गई। छात्राओं की तबीयत खराब होने से शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भेजकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर में दोपहर में अचानक कक्षा आठ का छात्र रोहित, दीपक बेहोश हो गए। छात्रों के बेहोश होने पर प्रधानाध्यापक नीता शाक्य सहित शिक्षक स्टाफ घबरा गया। इसी दौरान शिक्षिका मंजू यादव भी गश खाकर गिर पड़ी।
प्रधानाध्यापिका ने छात्रों को अनुदेशक राहुल की मदद से गांव के चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेजा। उपचार के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया। प्रधानाध्यापिका नीता शाक्य ने बताया गर्मी के चलते विद्यालय में दीपक सहित कई अन्य बच्चे घबराहट महसूस कर रहे थे। जिनको घर भिजवा दिया गया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर में भी चार बच्चों की गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। प्रधानाध्यापिका नीलम राठौर ने बच्चों को ओआरएस आदि पिलाया। कुछ देर बाद बच्चे ठीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि बृहस्पितवार को भी उमस भरा मौसम रहा तो जिलाधिकारी से अनुमति लेकर विद्यालयों के समय में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें