फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैटरी न होने से नहीं बन पा रही कंप्यूटराइज्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पोस्टमार्टम हाउस में बैटरी नहीं होने से कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट बनाने की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। यहां पहले की तरह मैनुअल पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई जा रही है। तीन माह पहले शासन के आदेश पर कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट बनाने की कवायद शुरू की गई थी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में तीन माह पहले शासन ने कंप्यूटराइज्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए थे। इसके चलते पोस्टमार्टम हाउस में कंप्यूटर प्रिंटर लगवा दिया गया। आपरेटर की ड्यूटी प्रतिदिन लगाई जा रही है, लेकिन बैटरी नहीं लगवाई गई। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट फीडिंग करते समय बिजली जाने से सिस्टम बंद हो जाता है।डॉक्टर को बिजली आने पर फिर से कंप्यूटर पर रिपोर्ट भरवानी पड़ती है। कुछ दिनों तक डॉक्टर दोपहर से लेकर शाम तक रिपोर्ट भरवाने का काम करते रहे। पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट की ओर से कई बार बैटरी लगवाने के लिए पत्रचार किया गया। उसके बाद भी पोस्टमार्टम हाउस में कंप्यूटर व प्रिंटर चलाने के लिए बैटरी नहीं लगवाई गई। ऐसे में पोस्टमार्टम हाउस में शासन के आदेश की अनदेखी कर फिर से मैनुअल पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का काम किया जा रहा है।पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि रिपोर्ट बनाते समय बिजली चली जाने से कार्य बाधित होता है। बैटरी की मांग करने पर भी आपूर्ति नहीं की गई है। सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ कर शीघ्र ही बैटरी की व्यवस्था करवाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें