फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सौ बार जमीन पर कब्जे की शिकायत, अफसर नहीं करा पाए समाधान

Sun, 05 Nov 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में रिश्वत लेने की शिकायतें बढ़ी हैं। सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने सीडीओ के सामने कानूनगो पर विपक्षियों से रिश्वत लेकर पैमाइश करने का आरोप लगाया। जबकि उस पर हाईकोर्ट का स्थगनादेश है। एक पीड़ित ने सौ बार शिकायत के बावजूद जमीन कब्जा मुक्त न कराने का आरोप लगाया। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि
विज्ञापन

शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिया।
सदर तहसील क्षेत्र के संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ के सामने अंगूरीबाग के महेश चंद्र जाटव शिकायती पत्र लेकर पहुंच गया। बोला साहब! 100 बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। खेत में खड़े सात पेड़ भी कटवा दिए गए। दबंग जान से मारने की धमकी भी देता है। उसने जमीन की नाप करवाकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
वहीं गांव जिजुइया के पंकज राजपूत अधिवक्ता हैं। वह संपूर्ण समाधान दिवस में कई साथी अधिवक्ताओं के साथ सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र के पास पहुंचे। उन्होंने विशुनदयाल की ओर से पत्र देकर कहा कि गांव में विवादित जमीन है। विपक्षियों ने मेड़बंदी दायर की। जबकि उस जमीन पर हाईकोर्ट से स्थगनादेश चल रहा है। इसके बावजूद एक कानूनगो ने विपक्षी लोगों से एक लाख रुपये लेकर पैमाइश कर दी। पैमाइश की रिपोर्ट 16 अक्तूबर को एसडीएम के पास भेज दी। यही नहीं एसडीएम ने भी उनके खिलाफ आदेश पारित कर दिया। उन्होंने स्थगनादेश की अवहेलना कर एकपक्षीय आदेश करने पर रोक लगाने और कानूनगो पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव अजमतपुर के सरवन कुमार शाक्य ने शिकायत की कि गांव में नवीन परती के नाम से दर्ज भूमि पर गांव के ही दबंग ने मोबाइल टॉवर लगवा दिया है। इससे ग्राम सभा को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान 138 में से चार शिकायतों का निस्तारण हो सका।
सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि 100 बार शिकायत करने का मामला पहली बार सामने आया है। वह सबसे पहले इसका ही समाधान कराएंगे।

वक्फ की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नवाब दिलावरजंग में एक मस्जिद की जमीन को लेकर राशिद और एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। इसी दौरान एक पक्ष से धर्मगुरु पप्पन मियां और दूसरे पक्ष से जफर रिजवी पहुंच गए। शिकायत के बाद जब दोनों बाहर निकले, तो सभागार के बाहर विवाद होने लगा। गालीगलौज शुरू होते ही सुरक्षा कर्मियों ने शांत किया। काफी देर बाद दोनों पक्ष वहां से गए। (संवाद)


न्यायालय के आदेश पर भी तीन साल से पैमाइश नहीं
फोटो- 19
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर ए़डीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने समस्याएं सुनीं। कुसुमापुर की सोनी ने कहा कि एसडीएम के न्यायालय से खेत की पक्की पैमाइश कराने का आदेश हो चुका है। इसके बाद भी कानूनगो पैमाइश नहीं कर रहे हैं। तीन साल से तहसील के चक्कर काट रहीं हैं। महमदगंज के शम्भू दयाल, पिथनापुर के उदयपाल, इमादपुर परमान के मिथलेश कुमार, परसपुर के हंसराज ने पत्र देकर पट्टे की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। आसमपुर के प्रधान रमाकांत ने ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इसमें एएसपी संजय कुमार, एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें