संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के कंपनी कमांडर की हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव घिरोल निवासी बालेराम (50) पुत्र छेदालाल सुबह थाने में ड्यूटी पर थे। करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. गौरव मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई पातीराम ने बताया कि उनके पुत्र कुलदीप कुमार और पुत्री लक्ष्मी, सावित्री, पूनम और शबनम हैं। अभी लक्ष्मी की ही शादी हुई है। पत्नी संजो देवी और भाई प्रदीप कुमार, कप्तान सिंह, प्रेम कुमार हैं। परिवार के लोगों में कोहराम मचा रहा। बालेराम भाइयों में दूसरे नंबर के थे।