फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डामर के ऊपर प्रस्तावित इंटरलॉकिंग की कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका में 17 डामर सड़कों पर प्रस्तावित इंटरलॉकिंग की जांच के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट तलब की। सभासदों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मनमाने तरीके से प्रस्ताव बनाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में 30 सितंबर को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बैठक कर नगर निकायों में 15वें वित्त आयोग के टाइड व अनटाइड फंड से प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति दी थी। नगर पालिका फर्रुखाबाद से करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 122 कार्यों के प्रस्ताव दिए गए थे। इसमें सर्वाधिक 106 कार्य इंटरलॉकिंग के शामिल थे। नगर पालिका के प्रस्तावों पर सभासदों ने आपत्ति जताकर जिलाधिकारी से शिकायत की। इसमें कहा कि सभासदों की बैठक बुलाए बिना ही मनमाने तरीके से प्रस्ताव बना लिए गए। इसमें इंटरलॉकिंग के 17 कार्य डामर सड़क पर कराने के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने एक करोड़ 15 लाख 94 हजार रुपये लागत के डामर पर इंटरलॉकिंग कराने के लिए 17 कार्यों के प्रस्ताव निरस्त कर दिए थे। अब इन प्रस्तावित कार्यों की कमेटी से जांच कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि एसडीएम व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता की जांच कमेटी गठित की गई है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यदि प्रस्ताव गलत पाए गए तो प्रस्ताव बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

इन कार्यों के प्रस्ताव हुए थे निरस्त
जिलाधिकारी ने सभासदों की शिकायत पर इंटरलॉकिंग के एक करोड़ 15 लाख 94 हजार रुपये के 17 कार्यों के प्रस्ताव निरस्त किए थे। इसमें वार्ड नंबर एक प्रीतम नगला में 5.79 लाख, राजन नगला में 9.01 लाख, वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नवदिया में 11.76 लाख, वार्ड नंबर 23 मोहल्ला कसमत खां में 6.50 लाख, वार्ड 30 मोहल्ला खतराना में 2.60 लाख, वार्ड 33 साहबगंज में 83 हजार, वार्ड 36 बरगदियाघाट में 8.15 लाख, 8.58 लाख, वार्ड 38 रकाबगंज में 18.18 लाख, वार्ड 42 खड़ियाई में 7.25 लाख, वार्ड 34 बजरिया में 9.24 लाख, वार्ड 27 घोड़ा नखास में 9.49 लाख, वार्ड 9 में 3.91 लाख, वार्ड 15 बिर्राबाग में 2.69 लाख, वार्ड 3 ग्रानगंज में 92 हजार, वार्ड 38 बीबीगंज में 3.69 लाख, वार्ड 7 अंगूरीबाग में 7.35 लाख रुपये प्रस्ताव निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें