फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल व सीएचसी में आरक्षित होंगे कोल्ड रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इस वर्ष बढ़ते तापमान को देखते हुए हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क कर दिया गया है। इससे लोहिया अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर में कोल्ड रूम आरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान के चलते इस वर्ष अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है। हीट स्ट्रोक से किसी के साथ अनहोनी न हो, इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएमओ ने व्यवस्थाएं मजबूत करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में 6 से 10 बेड का कोल्ड रूम आरक्षित किया जाएगा। इसमें कूलर या एसी की व्यवस्था की जाएगी।
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार बेड का कोल्ड रूम बनेगा। इनमें सुविधानुसार दो-दो पंखा या कूलर लगेगा। इसके अलावा कोल्ड पैक, थर्मामीटर, ओआरएस, ठंडा पेयजल, बुखार, दस्त, उल्टी की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होगी। इससे हीटस्ट्रोक के मरीजों के उपचार में कोई कमी न रह जाए और जल्दी स्वस्थ किया जा सके। पहली बार यह व्यवस्था की जा रही है। हालांकि इससे पहले डेंगू व मलेरिया व कोरोन वार्ड आरक्षित किए जाते रहे हैं।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें