फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीओ व कोतवाल पर दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंट व्यवसायी ने शहर कोतवाल व सीओ सिटी पर राशन का चावल लोड कराने के आरोप में दो लाख रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कछियाना लिंजीगंज निवासी संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोतवाल अनिल चौबे, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। वह गुरुवार को एसपी विकास कुमार से भी गुहार लगाने पहुंचा। इसमें बताया कि आठ जुलाई को लिंजीगंज बाजार में बैठा था। पास में ही एक ट्रक पर चावल लोड हो रहा था।
उसी दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कोतवाल अनिल चौबे को बुला लिया। इन लोगों ने संजीव से चावल के बारे में पूछताछ की। संजीव ने बताया कि वह ट्रक मालिक नहीं है। चावल किस व्यापारी का है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया।
विज्ञापन

छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। संजीव ने परिजनों से बात कर किसी तरह दो लाख रुपये मंगवाकर कोतवाल अनिल चौबे को दिए। संजीव का सीओ सिटी व कोतवाल पर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार को एसपी के आॅनलाइन बैठक में होने के कारण संजीव की मुलाकात नहीं हो सकी।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि राशन का चावल चोरी करके लोड करने की सूचना पर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गए थे। जांच के बाद व्यापारियों की सुपुर्दगी में दे दिया था। लगाए गए आरोप निराधार है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें