फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ को एनआरसी में मिली गंदगी, सफाई कर्मी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी संबंधी सांसद की ओर से की गई शिकायत के बाद बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्हें एनआरसी में गंदगी मिली, तो सफाई कर्मी का वेतन रोक दिया। सीएमएस को ऑक्सीजन प्लांट और एक्सरे मशीन शीघ्र चालू कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार बुधवार दोपहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में निरीक्षण के बाद ब्लड बैंक पहुंचे। वहां पत्रावलियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारी एनआरसी वार्ड जा पहुंचे। वहां कमरों में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि कई दिन से सफाई कर्मी नहीं आया है। सफाई कर्मी से फोन पर जानकारी ली, तो निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज कराने की बात बताई गई। सीएमओ ने निजी अस्पताल में फोन कर पता किया, तो बात झूठी निकली। इस पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी से सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट और एक्सरे बंद होने की जानकारी मिली है। सीएमएस को ऑक्सीजन प्लांट और एक्सरे मशीन शीघ्र सही कराने को कहा गया है। बालरोग विशेषज्ञों के बच्चों को न देखने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें