फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मई में 72 हजार विद्यार्थियों को सीएम भेजेंगे यूनिफार्म व जूता-मोजा की राशि

Sat, 15 Apr 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अबकी बार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म और जूता-मोजा आदि का पैसा मई में मिल जाएगा। जनपद से लगभग 72 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 1576 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं शैक्षिक सत्र 2003-24 के तहत इन विद्यालयों में लगभग 1.55 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से यूनिफार्म की धनराशि भेजी जाती है। पिछले वर्ष छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म आदि की धनराशि देर से गई थी। इसे देखते हुए शासन ने इस बार सख्त आदेश दिए हैं।
शासन के आदेश आने के बाद 72 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते सीडेड कर लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ भेजी जा चुकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि मई माह के प्रथम या दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री छात्रों को यूनिफार्म का पैसा डीबीटी के जरिए एक साथ भेजेंगे। जनपद के 72 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें