फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिलान्यास व लोकार्पण के बहाने सीएम कर गए चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में 288 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी शंखनाद भी कर गए। 21 मिनट के भाषण में सपा पर हमलावर रहे। सरकार की योजनाओं का बखान किया। पार्टी हित में माहौल बनाते हुए एक-एक वोट पार्टी को दिए जाने का जनता को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर 1:35 बजे मंच पर आए और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद दो बजे भारत माता की जय व वंदे मातरम् कहकर भाषण शुरू किया। पार्टी प्रत्याशी के लिए उन्होंने जनता से वोट भी मांगे।
मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा कि क्या मुकेश राजपूत को पिछली बार से ज्यादा वोट देकर भेजेंगे। कांट-छांट व बांटने वालों को जवाब देंगे। उनके बहकावे में तो नहीं आएंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से हाथ भी उठवाए। कानपुर की तरह ही फर्रुखाबाद में भी विकास कार्य कराए जाने का वादा भी मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 288 करोड़ की परियोजनाएं होली का उपहार है। गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने भी वह जरूर आएंगे। आप लोग संकल्प लें कि एक-एक वोट भाजपा की झोली में डालेंगे। यह सुनते ही पंडाल में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। 2:21 बजे भारत माता की जय व जय श्रीराम के उद्धघोष के साथ मुख्यमंत्री ने भाषण समाप्त किया और मंच से नीचे उतर गए।



मुख्यमंत्री की झलक पाने को मची भगदड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण समाप्त करने के बाद मंच के पीछे सदर विधायक की जल भ्रमण योजना (स्टीमर) का लोकार्पण करने पहुंचे तो युवाओं के साथ ही हर कोई उनकी झलक पाने के लिए दौड़ पड़ा। इससे धक्का-मुक्की होने लगी। कुछ लोग गिर भी पड़े। युवाओं ने बेरिकेडिंग लांघने का प्रयास किया तो पुलिस के हांथपांव फूल गए। हालांकि पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए युवाओं को मंच के पीछे से हटाया। मुख्यमंत्री का काफिला जाने के बाद पुलिसबल ने राहत की सांस ली।


इनसेट
होर्डिंग के लिए मची मारामारी
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा को लेकर ओवरब्रिज के पास बने हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं ने होर्डिंगें लगवाई थीं। कार्यक्रम समाप्त होते ही लोग होर्डिंग उखाड़कर घर ले जाने लगे। होर्डिंग उखाड़ने की होड़ सी मची रही। जिसे जहां से मौका मिला, वह वहां से होर्डिंग उखाड़ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें