नवाबगंज। मुख्य बाजार में नैंसी भारद्वाज की लेडीज कपड़ों की दुकान है। पास में ही कपड़ों का गोदाम है। रविवार की रात को नैंसी दुकान बंद करकेेे घर चली आईं। करवाचौथ पर चांद दिखने पर लोग पटाखे चला रहे थे।
चिंगारी गोदाम के खुले में रखे कपड़ों पर गिर गई। कपड़ों ने आग पकड़ ली और कुछ देर में ही विकराल रूप रख लिया। मोहल्ले के लोगों ने नैंसी के पिता राकेश को गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। राकेश परिवार सहित मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल से आग को बुझाने में जुट गए। नैंसी ने बताया कि रविवार को ही गर्म कपड़ों की गांठें आई थीं। तीन लाख का कपड़ा जल गया है। (संवाद)