फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान की हत्या में करीबी का हाथ, पुलिस को मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। किसान की हत्या में उसके ही करीबी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। हत्या के दूसरे दिन भी भतीजा घर नहीं पहुंचा। उसका नंबर बंद बता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मीठापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (48) की सोमवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुत्री रवीना ने घर के आंगन में चारपाई पर धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा था। धर्मेंद्र की पत्नी फूलश्री कन्नौज जिले के छिबरामऊ के अलीदापुर निवासी भतीजे अनूप के घर गई थीं। पति की मौत की खबर सुनकर वह घर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार शाम पांचालघाट पर धर्मेंद्र के शव को मौसेरे भाई मुनेश्वर ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। रात में कुछ पुलिसकर्मी धर्मेंद्र के घर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस की टीम गांव में चक्कर लगाती रही। धर्मेंद्र की हत्या के एक दिन बीत जाने के बाद भी उनका भतीजा पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचा। उसका नंबर मंगलवार सुबह से बंद बता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उसके भतीजे को 5-6 दिन पहले गांव में देखा गया था।
धर्मेंद्र की हत्या में उसके ही किसी करीबी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। घटना से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस मामले के खुलासे के लिए तेजी से जुटी है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने गांव में देर रात तक जागने वाले युवकों की सूची बनाई। उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना से पहले धर्मेंद्र सोमवार शाम करीब 7 बजे खेत से हरी मिर्चा तोड़ कर घर ले गया था। रवीना ने बताया कि पिता ने मिर्चा देते हुए कहा कि इन्हें साफ कर दो, दूसरे दिन सुबह मंडी में बेंचने जाऊंगा। इसके बाद वह खाना खाकर घर से निकल गए। मंगलवार सुबह आंगन में उनका शव मिला। घटनास्थल के पास ही मिर्चा सूखती रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें