फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला सिपाही से छेड़छाड़ में लिपिक को भेजा जेल

Sun, 03 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। महिला सिपाही से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में कॉलेज के लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लिपिक पूर्व मंत्री के संकिसा स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में लिपिक है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात महिला सिपाही जनपद मैनपुरी थाना बेवर से एक दिसंबर को रोडवेज बस से आ रही थी। आरोप है कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के एसआर पब्लिक स्कूल में तैनात लिपिक विक्रम सिंह यादव उर्फ सौरभ यादव ने बस से उतरते ही महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। महिला सिपाही के विरोध करने पर उससे गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। महिला सिपाही के शोर मचाने पर दुकानदारों ने विक्रम की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। महिला सिपाही ने विक्रम के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। लिपिक को छोड़ने के लिए भाजपा नेता पैरवी करते रहे। शनिवार को पुलिस ने विक्रम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें