फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ के फड़ पर विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कब्रिस्तान में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, सरिया से चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। फोर्स ने लोगों को दौड़ाकर घरों में कर दिया। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंडियाना में कब्रिस्तान है। पास की बस्ती के लोग उसमें जुआ की फड़ लगाते हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे कब्रिस्तान में जुआरियों में विवाद हो गया। इसके बाद बाउंड्रीवाल के बाहर मुख्यमार्ग पर मारपीट हो गई। कुछ देर में एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों की भीड़ ने दूसरे युवक के घर पर हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसमें चार लोगों के चोटें आईं।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर वह कब्रिस्तान की ओर नहीं बढ़ सके। इस पर आसपास चौकी से पुलिस बल बुला लिया। कुछ ही देर में एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी पहुंच गए। लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि मामला मारपीट का है। जो घायल होगा, उसका डाक्टरी परीक्षण करवाकर मुकदमा लिखा जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें