फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर पीड़ित को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर पीड़ित ने धमकाने का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें पांच दिन होने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज करने की बात कही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी धनदेवी ने एसपी विकास कुमार को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर दबंग 31 जुलाई को कब्जा कर रहे थे। धनदेवी मौके पर पहुंची और विरोध जताया। इस पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके तीन हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर धनदेवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार करवाकर वापस आई धनदेवी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज सुधापाल ने धनदेवी से कहा कि तुम्हारे पति राम सिंह ने दरोगा सुरजीत के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। तुम्हारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। गाली-गलौज कर थाने से भगाने का आरोप लगाया। सुधा पाल ने लगाए गए आरोपों से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें