फर्रुखाबाद। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की नीति और तिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद उप सचिव ने जारी कर दी है। 20 जनवरी 2020 तक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को आवेदन होंगे और बीएसए कार्यालय में आवेदन की छायाप्रति जमा करनी होगी। 21 से 25 जनवरी तक बीएसए कार्यालय में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। पांच फरवरी तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनलाइन आवेदन पत्रों का परीक्षण करेंगे। छह से 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी और निस्तारण किया जाएगा। 15 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद