फर्रुखाबाद। एसपी ने शहर कोतवाल को कोतवाली से हटा दिया है। इंस्पेक्टर रामऔतार की कायमगंज कोतवाल के पद पर तैनाती की गई है। शीघ्र ही दरोगा, दीवान व सिपाहियों के भी तबादले होंगे। इसको लेकर सूची तैयार की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रभारी वीआईपी सेल में तैनात इंस्पेक्टर रामऔतार को कायमगंज कोतवाल के पद पर तैनाती का आदेश दिया है। पुलिस लाइन से हरिश्याम सिंह को फतेहगढ़ अस्थायी कोतवाल, शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे को प्रभारी चुनाव सेल के पद भेजा है।
कायमगंज के अपराध इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी को शहर कोतवाली की कमान दी है। चुनाव सेल के प्रभारी राजीव पांडेय को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ बनाया है। मऊदरवाजा में तैनात दरोगा दिलीप सिंह को कंपिल थाने का इंचार्ज बनाया है। गैर जनपद से स्थानांतरण पर आए दरोगा, दीवान व सिपाहियों की तैनाती की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही उनकी तैनाती की जाएगी।