फर्रुखाबाद। किसान के बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख की जेवर, नकदी पार कर दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
मऊदरवाजा थाने के गांव टिकुरियन नगला निवासी किसान सुआलाल राजपूत के दो मकान हैं। एक मकान में बेटे
और बहू व दूसरे में वे पत्नी के साथ रहते हैं। रविवार सुआलाल नवाबगंज रिश्तेदारी में गए हुए थे और पत्नी बहू-बेटे के यहां रुकी थी।
सोमवार सुबह तक जब सुआलाल नहीं लौटे तो पत्नी दूसरे मकान में देखने गईं। गेट के ताले टूटे थे। भीतर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंचे सुआलाल ने बताया कि घर में रखे 50 हजार रुपये, सोने का एक
पेंडल, जंजीर, एलसीडी टीवी, सिलिंडर, स्टेब्लाइजर आदि सामान चोर ले गए। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।