संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। एपी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चे लाल रंग के कपड़ों में सजकर स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा केक काटकर की गई। नर्सरी के बच्चों ने सांता क्लॉज का स्वरूप रख जिंगल बैल जिंगल बैल गीत पर डांस किया।
एपी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में मैरी क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों द्वारा विभिन्न डांस किए गए। नर्सरी के बच्चों द्वारा जिंगल बेल, क्लास फर्स्ट द्वारा क्रिसमस कैरोल, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा या या माया, कक्षा पांच और छ: के बच्चों द्वारा स्किट द शेविअर बर्थ, कक्षा 9 के द्वारा इशू आया सॉन्ग, और कक्षा दो द्वारा टोका टोका डांस का बड़ा ही सुंदर और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अभिभावक बच्चों के कार्यक्रम देख खुश नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों अनीता, अंशुल, सोनम, श्वेता रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजली पांडे ने ईसा मसीह के द्वारा बनाए गए आदर्श पर चलने की सभी से अपील की। संचालन छात्र प्रतिष्ठित पांडे एवं अयांश वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सजाने संवारने में कोऑर्डिनेटर उमा गुप्ता के साथ- साथ प्रिया,यशी वर्षा, रक्षिका, अंकुर, सीमा, विधि, गौरी, नेहा दीप्ति, प्रतीक्षा, शोभा, प्रीति, सुगम, कल्पना, स्वाती, करिश्मा,अंजलि, मनू, संदीप, पवन, हिबा, तबस्सुम एवं समस्त स्टाॅफ का सहयोग रहा।